लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईएसआईएस के लिए भर्ती मामले में कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादी को मुसलमानों को बहकाकर भर्ती करने और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि 33 वर्षीय मोहम्मद तौकीर महमूद को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने के मामले में महमूद, जुहाब हमीद, इरफान नसीर और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ भादंसं और गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पूर्व में एनआईए ने दो आरोपियों अहमद अब्दुल कादिर और इरफान नसीर को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ अप्रैल में आरोप पत्र दायर किया गया था।

उन्होंने बताया कि महमूद ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर धन जुटाया और भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को बहकाकर भर्ती किया और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजा।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में महमूद ने आईएसआईएस नेतृत्व से मुलाकात के लिए अवैध तरीके से सीरिया का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?