लाइव न्यूज़ :

NIA ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील पर नकद इनाम का किया ऐलान, अंडरवर्ल्ड डॉन इस प्लान पर कर रहा काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 1, 2022 11:56 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्ताव 1257 के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपए और छोटा शकील को 20 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।आतंकी गतिविधियों के लिए दाऊद इब्राहिम भारत में विस्फोटक, हथियार, नकली नोट और ड्रग्स की तस्करी के लिए एक विशेष इकाई स्थापित कर रहा है।दाऊद इब्राहिम डी-कंपनी नामक एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क चलाता है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपए और छोटा शकील को 20 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा जांच एजेंसी ने टाइगर मेमन, अनीस इब्राहिम और जावेद चिकना जैसे डी-कंपनी के अन्य सदस्यों पर 15 लाख रुपए के नकद इनाम का ऐलान किया है।

एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी गतिविधियों के लिए भारत में वांछित दाऊद इब्राहिम भारत में विस्फोटक, हथियार, नकली नोट और ड्रग्स की तस्करी के लिए एक विशेष इकाई स्थापित कर रहा है। अमेरिका द्वारा नामित वैश्विक आतंकवादी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ भारत में आतंकी हमले करने की योजना पर काम कर रहा है। 

एनआईए ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "दाऊद इब्राहिम जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्ताव 1257 के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है और यूएपीए अधिनियम 1967 की चौथी अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है, डी-कंपनी नामक एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क चलाता है।" इस साल की शुरुआत में एनआईए ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

डी गैंग की विशेष इकाई ने कुछ राजनीतिक हस्तियों और व्यापारियों पर लक्षित हमलों को अंजाम देने और भारतीय शहरों में हमले करने के लिए जैश ए मोहम्मद (JeM), अल कायदा और लश्कर ए तैयबा (LeT) के स्लीपर सेल का समर्थन करने की भी योजना बनाई है। एजेंसी के एक प्रेस बयान में कहा गया, "दाऊद इब्राहिम के संदिग्ध सहयोगियों के परिसरों में आज की गई तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, अचल संपत्ति में निवेश के दस्तावेज, नकदी और आग्नेयास्त्रों सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।"

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमएनआईएNational Investigation Agencyसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण