लाइव न्यूज़ :

10 राज्यों में PFI के ठिकानों पर एनआईए और ईडी का छापा, 100 से ज्यादा लोग किए गए गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2022 08:36 IST

देश के कई राज्यों में एनआईए और ईडी ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें पीएफआई से जुड़े सदस्यों और नेताओं के घरों पर छापेमारी भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार करीब 10 राज्यों में ये कार्रवाई चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के करीब 10 राज्यों में पीएफआई से जुड़े सदस्यों और नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी।आधी रात से शुरू हो गई थी छापेमारी की कार्रवाई, 100 से ज्यादा सदस्य अभी तक गिरफ्तार।केरल में पीएफआई चेयरमैन के घर पर भी छापेमारी, कई जगहों पर प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय ने देश के करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। इनमें पीएफआई से जुड़े लोगों के घरों और ऑफिस में भी छापेमारी शामिल है। सूत्रों के अनुसार ये कई जगहों पर ये कार्रवाई बुधवार आधी रात से ही शुरू कर दी गई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार पीएफआई पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत केंद्रीय जांच एजेंसियों ने केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कुछ अन्य राज्यों में छापेमारी की है।

100 से ज्यादा पीएफआई सदस्य गिरफ्तार

इस छापेमारी में अभी तक पीएफआई के 100 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे पीएफआई के खिलाफ अब तक की 'सबसे बड़ी' कार्रवाई के तौर पर माना जा रहा है।

पीएफआई के खिलाफ ये छापेमारी कथित तौर पर आतंकी फंडिंग, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और चरमपंथी समूहों में शामिल होने के लिए दूसरों को कट्टरपंथी बनाने जैसे आरोपों के तहत की जा रही है।

NIA ने तमिलनाडु में कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में पुरुसावक्कम में पीएफआई के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है। कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। साथ ही पीएफआई के चेयरमैन ओमा सलाम के केरल के मल्लापुरम स्थित घर में भी एजेंसियों ने छापा मारा है। 

कई जगहों पर छापेमारी के खिलाफ पीएफआई का प्रदर्शन

एआईए और ईडी की छारपेमारी के बीच कुछ जगहों पर पीएफआई से जुड़े लोगों के विरोध-प्रदर्शन करने की भी बात सामने आई है। तमिलनाडु में दिंडुगल जिले में छापेमारी के दौरान पीएफआई के करीब 50 सदस्य प्रदर्शन के लिए गुरुवार सुबह जुट गए। ऐसे ही कर्नाटक मेंगलुरु में भी पीएफआई और एसडीपीआई के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। केरल में पीएफआई चेयरमैन के घर पर छापेमारी के दौरान भी प्रदर्शन के लिए कई सदस्य जुटे हुए हैं।

टॅग्स :Popular Front of Indiaप्रवर्तन निदेशालयenforcement directoratePFI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप