लाइव न्यूज़ :

बिहार पीएफआई मामले में एनआईए का एक्शन, हथियारों की ट्रेनिंग देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2023 14:30 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंधित बिहार मामले में एक और मुख्य आरोपी के रूप में एक "विशेषज्ञ हथियार प्रशिक्षक" को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई मामले में 15वां मुख्य आरोपी गिरफ्तार एनआईए आरोपी से कर रही पूछताछआरोपी पीएफआई का हथियार विशेषज्ञ प्रशिक्षक था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंधित बिहार मामले में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनआईए के अनुसार, यह 15वां मुख्य आरोपी है जो कि हथियारों की ट्रेनिंग देने का विशेषज्ञ है। इस गिरफ्तारी के बाद कुल मुख्य अपराधियों की संख्या 15 हो गई है। एनआईए द्वारा पीएफआई मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है।

गौरतलब है कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी 22 वर्षीय याकूब खान उर्फ ​​​​सुल्तान उर्फ ​​उस्मान को पीएफआई कैडर और सदस्यों की गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने पहले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मामले से संबंधित कई आपत्तिजनक लेख और दस्तावेज जब्त किए थे। 

इस साल 7 जनवरी को मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। एनआईए की जांच से पता चला है कि याकूब खान पीएफआई का विशेषज्ञ हथियार प्रशिक्षक था और उसने संगठन के आक्रामक और हिंसक एजेंडे और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए थे।

एनआईए ने कहा कि याकूब ने बदला लेने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए एक विशेष समुदाय के युवक पर हमला करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी। उसने समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर विवादास्पद वीडियो भी अपलोड किए थे।

एनआईए ने कहा कि इस साल फरवरी की शुरुआत में पीएफआई सिंडिकेट के घरों पर छापेमारी और तलाशी के बाद से याकूब फरार था।

पीएफआई पर केंद्र ने लगाया प्रतिबंध 

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद याकूब एफआईआर में नामित आरोपी रेयाज मोआरिफ और उसके सहयोगियों मोहम्मद बेलाल उर्फ ​​इरशाद और अफरोज के संपर्क में था। वह व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दुबई (यूएई) स्थित सहयोगी मोहम्मद सज्जाद आलम के साथ भी संपर्क में था।

जानकारी के मुताबिक, उसने पहले खुद को बिहार के बेतिया जिले में अपनी चाची के साथ छुपाया और उसके बाद नेपाल के पोखरा में एक अन्य आरोपी मोहम्मद इरशाद आलम के साथ छिप गया, जिसे 18 मार्च को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बाद में याकूब खान मुंबई चला गया और वहां धारावी में अपनी एक मौसी और एक दोस्त के यहां रहने लगा। अप्रैल 2023 में मुंबई से लौटते हुए, वह बिहार के पूर्वी चंपारण, सीतामढी और मुजफ्फरपुर जिलों में अपने दोस्तों/सहयोगियों/रिश्तेदारों के साथ रहा। 

याकूब के मोबाइल जब्त 

एनआईए ने याकूब के सिम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और मामले में आगे के सुराग के लिए उनकी जांच कर रही है। एनआईए की जांच के मुताबिक, पीएफआई प्रतिबंध के बाद भी अपने जहरीले और सांप्रदायिक एजेंडे, विचारधारा और गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखता है।

पीएफआई सदस्य और कैडर हमलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। 

बता दें कि इसी साल बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में पिछले साल 20 जुलाई को प्रारंभिक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी और एनआईए ने पिछले साल 22 जुलाई को मामला फिर से दर्ज किया था। 

टॅग्स :National Investigation AgencyबिहारएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'