लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मुठभेड़ मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, घटनास्थल पर जांच के लिए टीम भेजने का दिया आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2019 14:40 IST

हैदराबाद मुठभेड़ मामलाः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस द्वारा रेप आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को लेकर संज्ञान लिया है। आयोग ने अपने महानिदेशक (जांच) से कहा है कि वह इस मामले की जांच के लिए तुरंत एक टीम भेजें।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में 25 वर्षीय डॉक्टर के गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है और अपने एक अधिकारी से कहा है कि जांच के लिए मौके पर तुरंत टीम भेजी जाए।

हैदराबाद में 25 वर्षीय डॉक्टर के गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने ऐसा दावा किया है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है और अपने एक अधिकारी से कहा है कि जांच के लिए मौके पर तुरंत टीम भेजी जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस द्वारा रेप आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को लेकर संज्ञान लिया है। आयोग ने अपने महानिदेशक (जांच) से कहा है कि वह इस मामले की जांच के लिए तुरंत एक टीम भेजें। साथ ही साथ एसएसपी की अध्यक्षता में आयोग के जांच प्रभाग की टीम से उम्मीद की जाती है कि वह तुरंत टीम भेजेंगे और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें, शुक्रवार सुबह पुलिस ने दावा किया है कि रेप के आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है और यह घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। उसने बताया कि जांच के लिए पुलिस आरोपियों को घटनाक्रम की पुनर्रचना के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीने और उस पर गोलियां चला दीं। आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं और चार आरोपी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती का बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों की आयु 20 से 24 वर्ष थी। उनमें से एक लॉरी चालक था और बाकी हेल्पर थे। 

पुलिस ने आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने बलात्कार के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को जला दिया था। आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर पीड़िता की बहन ने प्रसन्नता जताई।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब