लाइव न्यूज़ :

बस्ती में कुपोषण से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, NHRC ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: February 19, 2020 18:48 IST

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनएचआरसी ने कहा कि अगर खबर सच्ची है तो यह पौष्टिक खुराक, पर्याप्त उपचार और जीविका के उचित माध्यमों की कमी के कारण “ मानवाधिकारों के हनन के गंभीर मुद्दे’ को उठाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुपोषण और मूल सुविधाओं की कमी से ऐसी दुखद मौतों की सूचना उसके लिए चिंता की बात है।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई उस खबर पर स्वत: संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में छह साल में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत कथित रूप से कुपोषण से होने की खबर पर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनएचआरसी ने कहा कि अगर खबर सच्ची है तो यह पौष्टिक खुराक, पर्याप्त उपचार और जीविका के उचित माध्यमों की कमी के कारण “ मानवाधिकारों के हनन के गंभीर मुद्दे’ को उठाता है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, “कुपोषण और मूल सुविधाओं की कमी से ऐसी दुखद मौतों की सूचना उसके लिए चिंता की बात है।” बयान में कहा गया है, “राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई उस खबर पर स्वत: संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ओझागंज में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की बीते छह साल में कुपोषण की वजह से मौत हो गई है।”

आयोग ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिसमें जिले में समाज कल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके लागू करने का डेटा भी शामिल है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथबस्तीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया