लाइव न्यूज़ :

सीमा पर हुई झड़प को लेकर एनएचआरसी ने केन्द्र, असम, मिजोरम को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:08 IST

Open in App

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दो पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा पर जुलाई में हुए जानलेवा संघर्ष को लेकर केन्द्र, असम और मिजोरम को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि उस दौरान ‘मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ।’’ असम निवासी मोहम्मद इंजमामुल हक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने रविवार को केन्द्रीय गृह सचिव और असम तथा मिजोरम के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा। सुनवाई के विवरण में कहा गया है , ‘‘आयोग ने मामले पर विचार किया है। मामले के तथ्य परेशान करने वाले हैं। शिकायत में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उसमें सरकारी कर्मचारियों की मौतें तथा घायल होना शामिल है।’’ उसके अनुसार, ‘‘यह मामला मृतकों और घायलों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। आयोग इस तरह के मामलों को बहुत गंभीरता से लेता है। इन परिस्थितियों में, पहले नोटिस भेजें।’’ यह भी कहा गया कि चार सप्ताह के बाद पूर्ण आयोग के समक्ष मामला रखा जाएगा। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर 26 जुलाई को हुए हिंसक संघर्ष में असम पुलिस के कम से कम छह कर्मियों सहित सात लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मानवाधिकार आयोग ने कहा कि उसे 30 जुलाई को हक की शिकायत मिली जिसमें भीड़ और मिजोरम पुलिस द्वारा असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कछार जिला प्रशासन और अन्य पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया था। आयोग ने कहा, ‘‘अर्जी देने वाले ने असम-मिजोरम सीमा पर 26.07.2021 को हुई घटना का पूरा ब्योरा दिया है, जहां गोलीबारी से सरकारी कर्मचारियों की मौत हुई, कुछ घायल हुए। उसने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।’’ आइजोल में पांच अगस्त को हुई बैठक में दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों में सहमति बनी कि वे शांति और स्थिरता बनाए रखेंगे और सीमा संबंधी विवाद को बातचीत से सुलझाएंगे। दोनों राज्यों की सीमा पर 29 जून से ही स्थिति तनावपूर्ण है, दोनों राज्य एक-दूसरे पर सीमा के अतिक्रमण का आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?