लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी की सड़क बना दर्ज किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, नितिन गडकरी ने शेयर किया सर्टिफिकेट

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2022 14:05 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि इस कार्य में एनएचआई के 800 कर्मचारियों और स्वतंत्र सलाहकारों की टीम सहित 720 कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क निर्माण का यह कार्य 3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएनएच-53 के अमरावती-अकोला हिस्से पर सिंगल लेन में 75-किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ हैगडकरी ने सड़क और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट की तस्वीरें शेयर की हैंसड़क निर्माण का यह कार्य  3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क निर्माण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 105 घंटे 33 मिनट में सिंगल लेन सड़क निर्माण कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-53 के अमरावती-अकोला हिस्से पर सिंगल लेन में 75-किलोमीटर की बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का 105 घंटे 33 मिनट में निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। गडकरी ने सड़क और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट की तस्वीरें शेयर की हैं।

गडकरी ने बताया कि यह 75 किमी सिंगल लेन निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड 2 लेन पक्की कंधे सड़क के 37.5 किमी के बराबर है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में जानकारी दी है कि इस कार्य में एनएचआई के 800 कर्मचारियों और स्वतंत्र सलाहकारों की टीम सहित 720 कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क निर्माण का यह कार्य  3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ।

बकौल नितिन गडकरी. काम 105 घंटे और 33 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। अमरावती से अकोला खंड राष्ट्रीय राजमार्ग -53 का हिस्सा है और एक महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम गलियारा है। उन्होंने कहा, हमारे देश के खनिज समृद्ध क्षेत्र से गुजरते हुए यह खंड कोलकाता - रायपुर - नागपुर - अकोला - धुले - सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यह रिकॉर्ड पहले 27 फरवरी, 2019 को लोक निर्माण प्राधिकरण - ASHGHAL (कतर) द्वारा हासिल किया गया था। सड़क अल-खोर एक्सप्रेसवे का हिस्सा थी और इस कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगे थे।

टॅग्स :नितिन गडकरीNHAIगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सGuinness World Records
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

कारोबारसड़क रफ्तार और तेज, 3.09 लाख करोड़ और मतदाता पहचान पत्रों के लिए मिले 250 करोड़ रुपये

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?