लाइव न्यूज़ :

एसटीपी के बगैर बिल्डर को कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण को फटकार लगाई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने चालू हालत वाले मलजल उपचार संयंत्र (एसटीपी) के बगैर फ्लैट बेचने के वास्ते कुछ बिल्डर को आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) को फटकार लगाई है।

इसके साथ ही एनजीटी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा है कि वह वायु एवं जल कानून के तहत अपराध करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर के विरुद्ध कार्रवाई करे।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि 72 एसटीपी के दावे के विपरीत समूह आवासीय परिसरों में उनमें से केवल 12 ही चालू हालत में हैं।

पीठ ने कहा, “हमें बताया गया है कि इन बिल्डर को फ्लैट बेचने की सुविधा देने के लिए आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र जारी किये गए हैं जो प्रथम दृष्टया अपराध है। इस नीति की ईसी/मंजूरी की शर्तों तथा जल और ईपी (पर्यावरण संरक्षण) कानूनों के तहत समीक्षा की जानी चाहिए।”

मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने एनजीटी को बताया कि पर्यावरण संरक्षण कानून के प्रावधानों के कारण इन बिल्डर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत मामले दर्ज नहीं किये गए।

पीठ ने कहा, “यह कोई कारण नहीं है क्योंकि भारतीय दंड संहिता के तहत भी अपराध किये गए और इसके तहत कार्रवाई करने से विशेष कानून का उल्लंघन नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 को भी आवश्यकता पड़ने पर लागू किया जा सकता है।”

एनजीटी ने कहा, “चूंकि, वायु, जल, ईपी कानूनों के तहत अपराध कर धन अर्जित करना पीएमएलए कानून 2002 की धारा तीन के तहत अपराध है इसलिए प्रवर्तन निदेशालय को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए