लाइव न्यूज़ :

निजी वन की पहचान एवं सीमांकन में विलंब को लेकर एनजीटी ने गोवा सरकार की खिंचाई की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गोवा में निजी वन क्षेत्रों की पहचान और सीमांकन में विलंब को लेकर राज्य सरकार की खिंचाई की है और कहा है कि राज्य के अधिकारी जानबूझकर आदेशों के अनुपालन में विलंब कर रहे हैं।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के. गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने गोवा सरकार को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया तीन महीने के अंदर पूरी करे।

अधिकरण ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर पूरी नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीठ ने कहा कि अगर कोई शिकायत रह जाती है तो आवेदक कानून के मुताबिक अगला कदम उठा सकता है।

गोवा सरकार ने 21 जनवरी 2020 को एक समिति का गठन किया था, जिसे विभिन्न समितियों द्वारा तैयार पहले के रिपोर्टों की समीक्षा कर एक रिपोर्ट सौंपनी थी।

एनजीटी ने इससे पहले गोवा सरकार को निर्देश दिया था कि 46.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वह ‘निजी वन क्षेत्र’ के रूप में अधिसूचित करे।

अधिकरण ने गैर सरकारी संगठन गोवा फाउंडेशन की याचिका पर आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील