लाइव न्यूज़ :

बाबासाहेब आंबेडकर पर बनी दुर्लभ लघु फिल्म को एनएफएआई ने अपने संग्रह में किया शामिल

By भाषा | Updated: April 14, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर पर 1968 में बनी एक दुर्लभ मराठी लघु फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई) ने अपने संग्रह में शामिल कर लिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि ‘महापुरुष डॉक्टर आंबेडकर’ नाम से बनी फिल्म का निर्माण प्रचार निदेशक, महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 1968 में किया था। इस फिल्म के निर्देशक नामदेव वातकर थे और उन्होंने इस फिल्म को वातकर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया था। इस 18 मिनट लंबी फिल्म में संगीत प्रसिद्ध संगीतकार दत्ता दावजेकर ने दिया था।

एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मोगदुम ने कहा कि संग्रहालय को यह फिल्म ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब देश 14 अप्रैल को संविधान निर्माता की 130वीं जयंती मनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर