लाइव न्यूज़ :

"अगला नंबर केजरीवाल का हो सकता है" , अनुराग ठाकुर ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर साधा आप पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 5, 2023 11:59 IST

अनुराग ठाकुर ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जिन लोगों को सीएम केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया था, आज वो सारे जेल में हैं। अगर ऐसे ही उनके घोटाले की परतें खुलती रही तो अगल नंबर केजरीवाल का भी हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उनके सारे इमानदार जेल में हैंअगर ऐसे ही घोटाले की परतें खुलती रही तो अगला नंबर केजरीवाल का भी हो सकता हैये इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा लगाकर सत्ता में आए थे और आकर बेइमानी करने लगे

रायपुर: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया। इसके साथ उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों को सीएम केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया था, आज वो सारे जेल में हैं। अगर ऐसे ही उनके घोटाले की परतें खुलती रही तो अगला नंबर केजरीवाल का भी हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, "लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। वे उनके चेहरे पर तनाव देख सकते हैं। उनके डिप्टी सीएम जेल में हैं, स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। ये वही लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नारे लगाकर सत्ता में आए थे लेकिन अब ये सारे भ्रष्टाचार में शामिल हैं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज करते हुए ठाकुर ने कहा, "जेल गये सभी घोटालेबाजों का सरगना अभी भी बाहर है। जांच चल रही है, उसका भी नंबर आएगा। जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया था, वे सभी एक साल से जेल में हैं।"

वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए दावा किया कि यह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट को दर्शाता है। केजरीवाल ने कहा, "संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। यह मोदी जी की घबराहट को दर्शाता है। वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।"

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से भी काफी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

राजद नेता मनोज झा ने कहा, "यह ईडी नहीं है, जिसने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्हें भाजपा की एक विंग ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल हैं। लोकतंत्र के लिए काले दिन शुरू हो गए हैं। इस युग में तानाशाही है, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद भी डरे हुए हैं। इस डर का जल्द ही बदला लिया जाएगा।''

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट आज शराब नीति अनियमितता मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

आज की सुनवाई में ईडी सुप्रीम कोर्ट के उस सवाल का जवाब देगी कि इस मामले में किसी राजनीतिक दल को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, जबकि राजनीतिक दल को इसका लाभार्थी बताया जा रहा है।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरअरविंद केजरीवालसंजय सिंहआम आदमी पार्टीAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर