लाइव न्यूज़ :

आज दोपहर दो बजे तक के समाचार: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP ने जारी किया घोषणा पत्र, गुजरात दंगे में मोदी की भूमिका पर SC में 14 अप्रैल को सुनवाई

By भाषा | Updated: February 4, 2020 15:03 IST

दिल्ली केजरीवाल भाजपा केजरीवाल ने भाजपा के सामने बुधवार तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती रखी नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बुधवार अपराह्न एक बजे तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी और कहा कि वह उसके साथ सार्वजनिक तौर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप घोषणापत्र आप ने जारी किया घोषणापत्र, 24 घंटे बाजार खोलने, बेहतर शिक्षा, स्वच्छ जल का वादा।न्यायालय गुजरात दंगे मोदी को एसआईटी क्लीन चिट के खिलाफ जाफरी की याचिका पर 14 अप्रैल को सुनवाई।

मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक ‘भाषा’ से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

दिल्ली केजरीवाल भाजपा केजरीवाल ने भाजपा के सामने बुधवार तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती रखी नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बुधवार अपराह्न एक बजे तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी और कहा कि वह उसके साथ सार्वजनिक तौर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

आप घोषणापत्र आप ने जारी किया घोषणापत्र, 24 घंटे बाजार खोलने, बेहतर शिक्षा, स्वच्छ जल का वादा नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल और 24 घंटे बिजली जैसे वादे किए गए हैं।

न्यायालय गुजरात दंगे मोदी को एसआईटी क्लीन चिट के खिलाफ जाफरी की याचिका पर 14 अप्रैल को सुनवाई नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गुजरात दंगा मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ दिवंगत सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार को 14 अप्रैल की तारीख निर्धारित की।

अदालत आश्रय गृह मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में दोषियों को 11 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए गए ब्रजेश ठाकुर तथा 18 अन्य को 11 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।

न्यायालय लीड शाहीन बाग भाजपा नेता ने शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को हटाने के मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की नयी दिल्ली, शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाने की अपनी याचिका पर दिल्ली भाजपा के एक नेता ने उच्चतम न्यायालय से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। न्यायालय ने मंगलवार को उनसे इस मामले में संबद्ध अधिकारी से संपर्क करने को कहा। 

ठाकरे बुलेट ट्रेन ठाकरे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की तुलना ‘‘सफेद हाथी’’ से की मुम्बई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की तुलना ‘‘सफेद हाथी’’ से करते हुए मंगलवार को कहा कि वह इस पर निर्णय तभी लेंगे जब उन्हें विश्वास हो जाएगा कि इससे राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

हांगकांग वायरस अस्पताल हांगकांग में कोरोना वायरस से पहली मौत, चिकित्साकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी बीजिंग,हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत होने के बीच मंगलवार को चिकित्साकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। 

कोरोना वायरस एअर इंडिया कोरोना वायरस : एअर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ान आठ फरवरी से निलंबित नयी दिल्ली, हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की।

खेल क्रिकेट टीम टेस्ट टीम में पृथ्वी साव की वापसी, एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रोहित की जगह मयंक टीम में शामिल हैमिल्टन, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की मंगलवार को वापसी हुई है जबकि बुधवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ओडीआई) श्रृंखला के लिए चोटिल रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप