लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक वाली घटना से मिलता एक गेमिंग वीडियो हो रहा वायरल, परिवार समेत यूट्यूबर को मिल रही जान से मारने की धमकी

By आजाद खान | Updated: January 10, 2022 11:03 IST

यूट्यूबर का कहना है कि वह उस वीडियो को केवल मनोरंजन के लिए ही बनाया था। वीडियो के आधाप पर उसे टारगेट करना सही बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर गेमिंग वीडियो बनाने वाले को जान से मारने की धमकी मिल रही है।यूट्यूबर के परिवार वालों को भी धमकी मिल रही है। इस पर यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।

बाघा पुराना: पंजाब के एक यूट्यूबर को पीएम मोदी पर अपनी गेमिंग वीडियो बनाने और उसमें उन पर हमला करने के कारण उसे जान से मार देने की धमकी मिल रही है। बता दें कि पंजाब के बाघा पुराना का रहने वाला यह यूट्यूबर कई महीने पहले एक गेमिंग वीडियो बनाया था जिसमें हाल में हुई पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना से मिलता जुलता सीन देखाया था। हालांकि इस वीडियो को बाद में वह डिलीट भी कर दिया था। यहीं नहीं इस यूट्यूबर ने वीडियो में पीएम मोदी के काफिले पर हमला करते हुए भी खुद को देखाया है। यूट्यूबर का यह वीडियो पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद से और वायरल हो गया है और इससे उसे जान से मारने की धमकी भी आ रही है। उसका कहना है कि यह धमकी सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि उसके परिवार वालों को भी धमकी मिल रही है। इस यूट्यूबर को धमकी मिलने के बाद उसने माफी भी मांगी है। 

क्या है पूरा मामला

ओपी इंडिया के मुताबिक, पंजाब के यूट्यूबर मनप्रीत सिंह ने करीब चार महीने पहले एक गेमिंग वीडियो बनाया था जो हाल में हुई पीएम मोदी की सुरक्षा चूक वाली घटना से मिलता जुलता है। उसने वीडियो में देखाया था कि पीएम मोदी की रक्षा करने वाले पुलिस उससे मिले हैं और उनकी मदद से उनके काफिले पर हमला करता है। यही नहीं वह वीडियो में पीएम मोदी के कैरेक्टर का पीछा भी करता और अंत में उसे मारते हुए भी देखा गया है। वीडियो में उसने यह भी देखाया कि कैसे कुछ लोग पीएम मोदी के कैरेक्टर का विरोध कर रहे थे। आपको बता दें कि इस वीडियो के कई सीन हाल में हुई घटना से मिलती है। ऐसे में लोगों को यह लग रहा है कि पीएम मोदी के इस घटना के बाद यह गेमिंग वीडिया बनाया गया है और इसका विरोध हो रहा है। हालांकि जब यह वीडियो बनाया गया था तब कुछ दिन के बाद ही इसे हटा भी दिया गया था।

यूट्यूबर मनप्रीत सिंह ने मांगी माफी

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक वाली घटना के बाद यूट्यूबर मनप्रीत सिंह के वीडियो के कुछ सीन अब जाकर वायरल हो रहे है। ऐसे में यूटूबर को जान से मारने की धमकी भी आने लगी है। इस पर बोलते हुए उसने कहा कि उस सोशल मीडिया पर उसे टारगेट किया जा रहा है और उसके परिवार वालों को भी धमकियां मिल रही है। ऐसे में उसने एक वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी और अपने उस वीडियो के लिए माफी भी मांगी है। 

टॅग्स :पंजाबयू ट्यूबयुट्यूब वीडियोBJPमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर