लाइव न्यूज़ :

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर साहबजादों की कुर्बानी को पीएम मोदी ने किया याद, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का ऐलान

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 15:19 IST

PM Modi ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का जीवन और संदेश लाखों लोगों के लिए एक शक्ति का कारण बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पीएम मोदी ने एक घोषणा की है।उन्होंने हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने की बात कही है।इस मौके पर उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह समेत उनके पूरे परिवार को श्रद्धांजलि भी दी है।

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह (10th Guru of the Sikhs) की जयंती के अवसर पर एक बड़ा एलान किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल भारत में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) के रुप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने इस पर आगे बोलते हुए कहा, ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।’ बता दें कि अपने धर्म की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1704 को साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह शहीद हुए थे। इनकी ही याद में हर साल यह बाल दिवस मनाया जाएगा। 

क्या कहा पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह (10th Guru of the Sikhs) की जयंती पर उनको याद किया है। गुरु गोबिंद सिंह के साथ उनके परिवार वालों को भी पीएम मोदी ने याद किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। इस पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘वीर बाल दिवस उसी दिन होगा जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी शहीद हुए थे। इन दोनों महानुभावों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी।’ उन्होंने इस मौके पर लोगों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई भी दी और कहा कि इनका जीवन और इनके संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है।

क्या है 26 दिसंबर का इतिहास

बता दें कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने धर्म को बचाने के लिए अपने पूरे परिवार को भी कुर्बान कर दिया था। मुगलों से लड़ते हुए गुरु गोविंद सिंह के दो बेटे शहीद हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि अजीत सिंह जब शहीद हुए थे तो उनका उम्र 18 साल था वहीं जुझार सिंह की उम्र 15 वर्ष बताई जाती है। इसके साथ गुरु गोविंद सिंह के दो और बेटों ने भी अपनी जान गवाई थी। मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे, नौ वर्ष के जोरावर सिंह और छह वर्ष के फतेह सिंह को पहले धर्म बदलने के लिए बोला था, जब वे नहीं तैयार हुए तो उन्हें जिंदा दीवार में दफना दिया था।  

टॅग्स :मोदीNew Delhiसिखट्विटरMughals
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप