लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: बडगाम में तीन आतंकी हुए ढेर, साल के पहले हफ्ते में मारे गए 11 उग्रवादी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 7, 2022 10:46 IST

सुरक्षा बलों के मुताबिक, यह आतंकी बडगाम के जालूवा इलाके में छिपे हुए थे। इसकी खबर मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल के शुरुआत में ही सुरक्षा बलों ने अब तक 7 आतंकियों को मार गिराया है।आईजीपी ने भी आतंकियों को मरने की पुष्टी की है।इस साल अब तक 5 मुठभेड़ हो चुके हैं।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने इस साल के पहले 7 दिनों में ही 11 आतंकियों को ठोक डाला है। आज भी तीन आतंकियों को मार डाला गया। आज की मुठभेड़ की खास बात यह थी कि इसे छोटा करने की खातिर सुरक्षाबलों ने मोर्टार और आईईडी से उन घरों को ही उड़ा दिया जहां आतंकी घुसे हुए थे। पिछले सात दिनों में 4 पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने जालूवा (बडगाम) में छिपे तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि उन्हें ढेर करने से पहले सुरक्षाबलों ने रात से लेकर सुबह तक उन्हें कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। इसके लिए गांव के बुजुर्गों व मौलवियों की मदद भी ली गई परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया था तो सुरक्षाबलों ने अभियान को लंबा न खिंचते हुए भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक तीनों को मार गिराया।

आतंकियों को मरने की पुष्टी आईजीपी ने की

मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित बताए जाते हैं परंतु पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आतंकियों की पहचान व संगठन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इनमें एक आतंकी श्रीनगर का रहने वाला वसीम भी शामिल था। मारे गए आतंकवादियों में से सिर्फ एक की ही पहचान हो पाई है। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। आसपास के इलाके में सर्च आप्रेशन चलाने के बाद जब सुरक्षाबलों ने इस बात की पुष्टि कर ली कि वहां अब ओर कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो उन्होंने अभियान को समाप्त करने की घोषणा की और शवों को लेकर वहां से चले गए।

इस नए साल पर अब तक 5 मुठभेड़ 

कश्मीर में इस साल की यह पांचवीं मुठभेड़ थी। कुल 11 आतंकी पिछले सात दिनों में मारे गए हैं। इनमें 4 पाकिस्तानी भी थे। सूत्रों के अनुसार, दरअसल पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आतंकियों ने मैदानों का रूख किया तो सुरक्षाबलों को उन्हें ढेर करने का अवसर मिल गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीन्यू ईयरसाल 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप