लाइव न्यूज़ :

ठंड ने तोड़ा दिल्ली में 7 सालों का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों हो सकती है राजस्थान में बारिश के साथ ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By आजाद खान | Updated: January 21, 2022 11:42 IST

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आने वाले एक-दो दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार दिल्ली में ठंड ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों में ठंड के और बढ़ने की भी संभावना है।

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी (Delhi Weather) में शुक्रवार को ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश तथा घने कोहरे की भी आशंका जताई है। इस बार दिल्ली में ठंड ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले साल 2015 में 11 से 13 दिनों तक ज्यादा सर्दी वाले दिन देखे गए थे। IMD ने यह भी कहा है कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी की संभावना जताई है। 

क्या कहा मौसम विज्ञान ने

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, “शुक्रवार शाम को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।” इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली लगभग दर्जनभर ट्रेन विलंब से पहुंच रही हैं। दिल्ली में गुरूवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 रहा।

राजस्थान में हो सकती है बारिश के ओलावृष्टि

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई इलाकों में अगले एक-दो दिन में बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 जनवरी को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने व अरब सागर की खाड़ी से हवाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में नमी की आपूर्ति होने की संभावना है। 

राजस्थान के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘इस तंत्र के असर से 21 जनवरी की रात से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।’’ इस तंत्र का सबसे अधिक असर 22 जनवरी को रहने की संभावना है। 

बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाके होंगे प्रभावित

इस बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर व पाली जिलों में कई स्थानों पर मेघ गर्जन हो सकता है। वहीं इसी दौरान जयपुर, अलवर, सीकर व चुरू जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसी तरह 21, 22 जनवरी को राज्य के जोधपुर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर व भरतपुर संभाग के जिलों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टNew Delhiराजस्थानमौसमजयपुरjaipur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए