लाइव न्यूज़ :

समाचार चैनल के संवाददाता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:45 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 14 जून जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार एक निजी समाचार चैनल के एक संवाददाता की संदिग्ध परिस्थितियों में कथित रूप से खंभे से टकराने से मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव (42) ने शराब माफिया के विरुद्ध खबर चलाने के बाद गत 12 जून को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव रविवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के असरही इलाके में एक समाचार की कवरेज के लिए गए थे। देर रात लौटते समय नगर कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर ईंट भट्ठे के निकट वह घायल अवस्था में मिले। उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी रेणुका श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति को शराब माफिया के विरुद्ध खबर चलाने पर जान व माल के नुकसान की धमकी दी जा रही थी। इसकी लिखित सूचना प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को दी गयी थी लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई।

तोमर के मुताबिक रेणुका का आरोप है कि रविवार को लालगंज से कवरेज कर लौटते समय उनके पति की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेणुका की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया।

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा, ''प्रतापगढ़ में कथित हादसे में एक टीवी पत्रकार की संदिग्ध मौत बेहद दुखद है। भावभीनी श्रद्धांजलि। भाजपा सरकार इस मामले में उच्चस्तरीय जाँच बैठाकर परिजनों और जनता को ये बताए कि पत्रकार द्वारा शराब माफिया के हाथों हत्या की आशंका जताए जाने के बाद भी उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए