लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने इंटरनेशनल बार्डर से जब्त किए हथियारों के साथ नशीले पदार्थ, ड्रोन की मदद से भारत में भेजा गया जखीरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 3, 2022 16:06 IST

सीमा पार से आए एक बैग में सुरक्षा बलों को तीन एके-47, 5 पैकेट हेरोइन, 4 पिस्तौल, 5 एके की मैगजीन, 7 पिस्तौल मैगजीन, 14 एके के राउंड, 9 एमएम के 7 राउंड आदि मिले है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सुरक्षाबलों के अनुसार, रामगढ़ सेक्टर से जवानों को काफी संख्या में हथियार व गोलाबारूद मिला है।बताया जा रहा है कि यह हथियार सीमा पार पाकिस्तान से भारत पहुंचाया गया है।सुरक्षाबलों का यह भी कहना है कि इसके लिए ड्रोन की मदद ली गई है।

जम्मू: सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामगढ़ सेक्टर से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया है। इन हथियारों में नशीले पदार्थ की खेप भी रखी गई थी। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने इन हथियारों को ड्रोन की मदद से यहां तक पहुंचाया है। हथियार बरामद होने के बाद बीएसएफ व अन्य सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में सर्च आप्रेशन भी चलाया हुआ है।

झाड़ियों के बीच जवानों को एक बैग दिखा

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 92 बटालियन के जवान आज सोमवार सुबह 10.10 बजे के करीब सीमा की जांच कर रहे थे, तभी उन्हें झाड़ियों के बीच एक बैग दिखा। बैग को देख जवानों को आशंका हुई और उन्होंने बड़ी ही सावधानी के साथ बेग को बाहर निकाल और उनकी जांच की। बेग खोलने पर जवानों ने देखा कि उसमें हथियारों के साथ-साथ नशीले पदार्थ भी रखे गए हैं।

बैग से मिले कई हथियार

हथियारों से भरा बेग मिलने के तुरंत बाद ही जवानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश पर जवानों ने पुलिस की मदद से आसपास के इलाके में सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया। उन्हें आशंका था कि हथियारों को लेने के लिए आने वाला व्यक्ति आसपास ही कहीं होगा। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई संदिग्ध नहीं दिखा तो जवान हथियार लेकर वहां से वापस लौट गए। बरामद किए गए हथियारों में तीन एके-47, 5 पैकेट हेरोइन, 4 पिस्तौल, 5 एके की मैगजीन, 7 पिस्तौल मैगजीन, 14 एके के राउंड, 9 एमएम के 7 राउंड आदि शामिल है।

टॅग्स :Jammuजम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए