लाइव न्यूज़ :

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक संसदीय सदस्यता से देंगे इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष और PM मोदी की बैठक में हुआ फैसला

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 15:25 IST

पांच राज्यों के आये नतीजों में भाजपा के आलाकमान ने निर्णय किया है कि वो तीन राज्यों में मिले बहुमत के बाद अपनी संसदीय सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस बात पर निर्णय पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायक संसदीय सदस्यता से देंगे इस्तीफाजेपी नड्डा और पीएम मोदी ने किया फैसला अब इन प्रदेशों के सीएम पद के दावेदारों पर बात चल रही है

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायक अपनी संसदीय सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इस बात पर निर्णय भाजपा अध्यक्ष जेपी नडड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में हुआ है। 

इनमें मध्य प्रदेश से रीति पाठक, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप से हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई का नाम शामिल है। दूसरी तरफा राजस्थान से लोकसभा सांसद राजवर्धन सिंह राठौर, दिया कुमार और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अपनी सदस्यता से इस्तीफा देंगे।  

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के साथ बहुमत मिला है। राजस्थान की 199 सीट में से भाजपा को 115 और कांग्रेस 69 सीटों पर जीती। मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा को 163 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों में भाजपाा को 54 सीटें प्राप्त हुई हैं। 

क्यों देना होता है इस्तीफा?संविधान के अनुच्छेद 101 (2) के मुताबिक, अगर कोई लोकसभा का सदस्य विधानसभा का चुनाव लड़ता है और जीत जाता है तो उसे नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिन के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होता है। इसी तरह अगर किसी विधानसभा का सदस्य लोकसभा का सदस्य बन जाता है तो उसे भी 14 दिन के भीतर इस्तीफा देना होता है। ऐसा न करने पर लोकसभा की सदस्यता अपने आप खत्म हो जाती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए