लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 06:22 IST

2008 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है।संजीव कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। अधिसूचना में बताया गया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

इनमें किम, निताशा गुरिया, सत्यवीर सिंह, उपेंद्र कुमार शर्मा, विकास बर्मन और मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

गुजरात सरकार ने 26 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

गुजरात सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में संजीव कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है और साथ ही राज्य के गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अजय कुमार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का सचिव नियुक्त किया गया और उन्हें गुजरात समुद्री बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। 

टॅग्स :IPSपटनागुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण