लाइव न्यूज़ :

New Year 2024: बेंगलुरु में कानून की सख्त पाबंदियों के बीच मनेगा नए साल का जश्न, महिला सुरक्षा प्राथमिकता, इतने बजे के बाद नहीं होगी कोई पार्टी

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2023 17:41 IST

नए साल के जश्न के लिए एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, सेंट मार्क्स रोड, कब्बन पार्क, ट्रिनिटी सर्कल, फीनिक्स मॉल, कोरमंगला, इंदिरानगर 100 फीट रोड, प्रमुख सितारा होटल, पब और क्लब जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उचित सुरक्षा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को नए साल के जश्न को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की पुलिस ने कहा, नए साल के जश्न के मौके पर जनता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सख्त कदम उठाए गएकिसी भी भगदड़ से बचने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन रात 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा

बेंगलुरु: साइबर सिटी की पुलिस ने मंगलवार को नए साल के जश्न को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, नए साल के जश्न के मौके पर जनता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, नए साल के जश्न के लिए एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, सेंट मार्क्स रोड, कब्बन पार्क, ट्रिनिटी सर्कल, फीनिक्स मॉल, कोरमंगला, इंदिरानगर 100 फीट रोड, प्रमुख सितारा होटल, पब और क्लब जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उचित सुरक्षा होगी।

वहीं ब्रिगेड रोड - एमजी रोड, ओपेरा जंक्शन, रिचमंड रोड, रेजीडेंसी रोड पर 10 एसीपी, 30 पुलिस निरीक्षकों सहित कुल 3000 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा कई स्थानों पर महिला सुरक्षा द्वीप स्थापित किये गये हैं। साथ ही प्रमुख स्थानों पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

साथ ही नए साल के जश्न के बीच लापता बच्चों, किसी भी प्रकार की चोरी या आपात स्थिति के मामलों से निपटने के लिए रणनीतिक क्षेत्रों में पुलिस कियोस्क खोले गए हैं। पुलिस के अनुसार, अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर निगरानी के लिए ऑब्जर्वेशन टावर लगाए जाएंगे और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दूरबीन उपलब्ध कराई जाएगी। 

नियम के तहत 31 दिसंबर को ब्रिगेड रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और जनता केवल पैदल ही प्रवेश कर सकेगी। किसी भी भगदड़ से बचने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन रात 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा, इसलिए, जनता से अनुरोध है कि लौटते समय ट्रिनिटी और कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशनों का चयन करें। 31 दिसंबर को प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही ड्रोन कैमरे भी संचालित किए जाएंगे.

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप