लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कांग्रेस नेता शिवकुमार की पत्नी, मां को जारी किये गए नए समन : ED ने हाईकोर्ट को बताया

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:40 IST

न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने मामले की सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख निर्धारित की है। ईडी की तरफ से पेश केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने दोनों को नए समन जारी किए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार धन शोधन मामले में अभियोग का सामना कर रहे हैं। शिवकुमार की पत्नी उषा और मां गौरम्मा (85) के वकील ने अदालत के सामने दावा किया कि उन्हें समन नहीं मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की पत्नी और मां को नये समन जारी किए हैं।

शिवकुमार धन शोधन मामले में अभियोग का सामना कर रहे हैं। हालांकि, शिवकुमार की पत्नी उषा और मां गौरम्मा (85) के वकील ने अदालत के सामने दावा किया कि उन्हें समन नहीं मिले हैं।

न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने मामले की सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख निर्धारित की है। ईडी की तरफ से पेश केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने दोनों को नए समन जारी किए हैं ।

समन की तामील की तारीख 31 अक्टूबर है। अदालत दोनों महिलाओं की ओर समन को चुनौती देने के लिए दायर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। धन शोधन मामले में ईडी ने उन्हें ये समन जारी किए थे । एजेंसी ने अदालत को बताया था कि पूर्व के समन की तामील नहीं हुई और नये समन जारी किए जाएंगे क्योंकि जांच जारी है ।

ईडी ने गौरम्मा और उषा को क्रमश: 15 और 17 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने के लिए समन किया था। गौरम्मा के वकील ने कहा था कि जब कभी भी ईडी उनको समन करेगा तो उसे सीआरपीसी के प्रावधान का पालन करना होगा कि 15 साल से कम उम्र की लड़की और 65 साल से अधिक की महिला को थाने में नहीं बुलाया जा सकता ।

ईडी ने शिवकुमार को पीएमएलए के तहत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में बंद शिवकुमार को उच्च न्यायालय ने 23 अक्टूबर को जमानत दे दी। उन्होंने जमानत ठुकराने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील