लाइव न्यूज़ :

देश को आज मिलेगा नया संसद, हवन-पूजा, प्रार्थना और सेंगोल की स्थापना....क्या है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2023 07:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। हवन और पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पूरे कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।

Open in App

नई दिल्ली: तमाम खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 मई) नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समोराह के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। समारोह की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से पूजा के साथ शुरू हो जाएगी। हालांकि, कांग्रेस समेत करीब 21 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इन विपक्ष दलों का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए। 

इस बीच नये संसद भवन के उद्घाटन से पहले लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उद्घाटन समारोह में कई प्रख्यात हस्तियां शामिल होंगी। पुलिस ने पहले ही एक यातायात परामर्श जारी कर कहा है कि नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने कहा है कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।  दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक नयी दिल्ली जिले में आने से बचें। 

नए संसद भवन का उद्घाटन, क्या है शेड्यूल?

- सुबह 7.15 बजे पीएम मोदी मुख्य द्वार से नए संसद भवन परिसर में पहुंचेंगे- 7.30 बजे- हवन और पूजा- 8.30 बजे तक पूजा समाप्त- इसके बाद सभी लोकसभा चेंबर की ओर जाएंगे- 8.35 बजे लोकसभा चेंबर में प्रवेश, इसी दौरान सेंगोल की स्थापना की जाएगी- 9 बजे- प्रार्थना सभा का आयोजन, ये करीब आधे घंटे चलेगा

उद्घाटन समारोह का दूसरा चरण

12.07 बजे- राष्ट्रगान12.10 बजे- स्वागत भाषण (उपसभापति, राज्यसभा)12.17 बजे- दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रिनिंग12.29 बजे- उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा 12.33 बजे- राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा12.38 बजे- नेता प्रतिपक्ष का संबोधन (बहिष्कार की वजह से इसकी उम्मीद कम है)12.43 बजे- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का संबोधन1.05 बजे- पीएम मोदी 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे1.10 बजे- प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन 

कौन सी पार्टियां होंगी शामिल, किसने किया है बहिष्कार?

उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली पार्टियां : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक 1. भारतीय जनता पार्टी (394 सांसद) 2. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) (15 सांसद) 3. नेशनल पीपुल्स पार्टी, मेघालय (दो सांसद) 4. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एक सांसद) 5. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एक सांसद) 6. जननायक जनता पार्टी 7. अन्नाद्रमुक (पांच सांसद) 8. आईएमकेएमके 9. आजसू (एक सांसद) 10. आरपीआई (आठवले) (एक सांसद) 11. मिजो नेशनल फ्रंट (दो सांसद) 12. तमिल मनीला कांग्रेस (एक सांसद) 13. आईटीएफटी (त्रिपुरा) 14. बोडो पीपुल्स पार्टी 15. पट्टाली मक्कल काची (एक सांसद) 16. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 17. अपना दल (दो सांसद) 18. असम गण परिषद (एक सांसद) गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दल 1. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एक सांसद) 2. बीजू जनता दल (21 सांसद) 3. बहुजन समाज पार्टी (10 सांसद) 4. तेलुगु देशम पार्टी (4 सांसद) 5. वाईएसआरसीपी (31 सांसद)  

उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाली पार्टियां-  1. कांग्रेस (81 सांसद) 2. द्रमुक (34 सांसद) 3. शिवसेना-यूबीटी (सात सांसद) 4. आम आदमी पार्टी (11 सांसद) 5. समाजवादी पार्टी (छह सांसद) 6. भाकपा (चार सांसद) 7. झामुमो (दो सांसद) 8. केरल कांग्रेस-मणि (दो सांसद) 9. विदुथलाई चिरुथिगल काची (एक सांसद) 10. राष्ट्रीय लोकदल (एक सांसद) 11. तृणमूल कांग्रेस (35 सांसद) 12. जनता दल (यूनाइटेड) (21 सांसद) 13. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नौ सांसद) 14. सीपीआई-एम (आठ सांसद) 15. राजद (छह सांसद) 16. आईयूएमएल (चार सांसद) 17. नेशनल कॉन्फ्रेंस (तीन सांसद) 18. आरएसपी (एक सांसद) 19. एमडीएमके (एक सांसद) 20. एआईएमआईएम (दो सांसद)

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील