लाइव न्यूज़ :

त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के नए पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:09 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 नवंबर केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के. अनंतगोपन ने सोमवार को त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के रूप में तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मनोज चारालेल ने बोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देवस्वम बोर्ड की सचिव एस गायत्री देवी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी आर अनिल, विधायक मैथ्यू टी थॉमस और जिनेश कुमार तथा बोर्ड सदस्य पीएम थंकप्पन सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में टीडीबी के नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन वासु और सदस्य के. एस रवि के शनिवार को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार ने अनंतगोपन और चारालेल को नामित किया था।

कार्यभार संभालने के बाद बोर्ड के नए अध्यक्ष अनंतगोपन ने कहा कि वह देवस्वम बोर्ड की मौजूदा वित्तीय स्थिति सहित सभी मुद्दों का अध्ययन करेंगे और बोर्ड के उत्थान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

गौरतलब है कि सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर सहित पूर्ववर्ती त्रावणकोर क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों का प्रबंधन त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड द्वारा किया जाता है, जोकि त्रावणकोर कोचीन हिंदू धार्मिक संस्थान अधिनियम 1950 के तहत गठित एक स्वायत्त निकाय है।

टीडीबी केरल के सबसे पुराने देवस्वम मंडलों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए