लाइव न्यूज़ :

झारखंड में आज होगा हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस और झामुमो के कोटे से 7 नये मंत्री हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:29 IST

मंगलवार को कुल सात नये मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल 11 मंत्री हो जायेंगे जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या से एक कम होगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में कुल कुल 82 विधायकों की विधानसभा है और अधिकतम 12 मंत्री बनाये जा सकते हैं। 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम रखा गया था जिसे चाईबासा में सात आदिवासियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया था।

झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया जायेगा और सात नये मंत्रियों को राजभवन में शाम चार बजे आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ दिलायी जायेगी। समझा जाता है कि झाविमो से सत्ताधारी गठबंधन में आने वाले विधायकों एवं अन्य आकांक्षी लोगों के लिए एक मंत्री पद रिक्त रखा गया है।झारखंड राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उनसे अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल सात नये मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल 11 मंत्री हो जायेंगे जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या से एक कम होगी। यहां कुल 82 विधायकों की विधानसभा है और अधिकतम 12 मंत्री बनाये जा सकते हैं।बताया जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से दो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से पांच मंत्री शपथ लेंगे। इससे 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चार, झामुमो के मुख्यमंत्री समेत छह और राजद के एक मंत्री हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त रखा है।समझा जाता है कि झारखंड विकास मोर्चा से सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने के प्रयास में जुटे तिर्की बंधु और प्रदीप यादव तथा कुछ असंतुष्ट विधायकों के लिए एक पद खाली रखा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री और उनके साथ कांग्रेस के दो एवं राजद के एक विधायक ने मोराबादी मैदान में 29 दिसंबर को भव्य समारोह में शपथग्रहण किया था। इसके बाद 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम रखा गया था जिसे चाईबासा में सात आदिवासियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया था। हाल के चुनावों में भाजपा को मात देकर हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर