लाइव न्यूज़ :

New Government Formation: "मोदीजी का आदेश आया, मैं उसी का पालन कर रहा हूं", केरल से जीते भाजपा के इकलौते सांसद सुरेश गोपी की मोदी कैबिनेट में जगह पक्की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2024 12:04 IST

नरेंद्र मोदी की ओर से फोन आने के बाद केरल के त्रिशूर सीट से भाजपा का झंडा लहराने वाले एकमात्र सांसद सुरेश गोपी नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के त्रिशूर सीट से भाजपा का झंडा लहराने वाले एकमात्र सांसद सुरेश गोपी का मंत्री बनना तयमोदी के बाद अमित शाह ने भी फिल्म स्टार सुरेश गोपी को किया फोन, बुलाया दिल्लीमाना जा रहा है कि केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरेश गोपी को मिल रही है कैबिनेट में जगह

नई दिल्ली: केरल में लेफ्ट के मजबूत सियायी किले में सेंध लगाने वाले सुरेश गोपी को नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फोन आने के बाद केरल के त्रिशूर सीट से भाजपा का झंडा लहराने वाले एकमात्र सांसद सुरेश गोपी नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नरेंद्र मोदी और उनके बाद अमित शाह ने फिल्म स्टार को फोन किया, जिनके बारे में कहा जा रहा था वे शुरू में मंत्री पद संभालने के लिए अनिच्छुक थे क्योंकि उनके पास कई सारी फिल्में लंबित हैं।

सुरेश गोपी ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडियाकर्मियों से कहा, "प्रधानमंत्री ने फैसला किया है, मैं उनकी बात मान रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा।"

दक्षिण भारत के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया, "उनका मोदी की नई सरकार में शामिल होना ध्यान देने योग्य है क्योंकि नरेंद्र मोदी केरल के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें प्रतिनिधित्व दे रहे हैं।"

नई मोदी सरकार में दक्षिण भारत से अन्य कई मंत्रियों के कैबिनेट में शामिल किये जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शशि थरूर से हार का सामना करने वाले राजीव चंद्रशेखर को भी नई सरकार में जगह मिल सकती है। इसके अलावा अटकलें यह भी हैं कि तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई भी नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार टीडीपी को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद मिलना पक्का बताया जा रहा है। टीडीपी के श्रीकाकुलम के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री किंजरापु येरन नायडू के बेटे, राम मोहन नायडू का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं चित्तूर के सांसद दग्गुमल्ला प्रसाद राव टीडीपी की ओर से संभावित दूसरे मंत्री हो सकते हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीBJPकेरलSuresh Gopi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप