लाइव न्यूज़ :

New Government Formation: नितिन गडकरी की जगह नरेंद्र मोदी की नई सरकार में लगभग पक्की, हो सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा: सूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2024 11:07 IST

नई मोदी सरकार में निवर्तमान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विभाग बरकरार रखने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी की नई सरकार में नितिन गडकरी का विभाग बरकरार रखने की उम्मीद हैशपथ ग्रहण से पहले पीएम आवास पर भावी मंत्रियों के लिए आयोजित होगी चाय पार्टीमंत्री पद की रेस में चिराग पासवान, अनुप्रिया पटेल, जीतनराम मांझी और एसडी कुमारस्वामी शामिल

नई दिल्ली:नरेंद्र मोदी की नई सरकार में एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के खाते में एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद मिलने की संभावना है। इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि बीते शनिवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर 11 घंटे की मैराथन बैठक के बाद नई कैबिनेट पर फैसले लिए गए।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार बैठक में अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद थे। नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले वह भावी मंत्रियों के लिए अपने आवास पर एक चाय पार्टी की मेजबानी करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि नई मोदी सरकार में निवर्तमान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का विभाग बरकरार रखने की उम्मीद है।

सूचना के अनुसार अन्य सहयोगियों में एलजेपी (रामविलास) के चिराग पासवान, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी, अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल, आरएलडी के जयंत चौधरी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के नेता शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नए मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं। पूर्वोत्तर से भाजपा के नेता सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू मंत्री के रूप में वापसी कर सकते हैं, इसके अलावा कुछ और नामों पर चर्चा चल रही है।

दो बार पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद इस बार भाजपा 240 सीटों पर सिमट कर जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है। इसने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को किंगमेकर की स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों ही गठबंधन युग के दिग्गज हैं जो कठिन सौदेबाजी करने में कुशल हैं और भाजपा की संख्या ने उनकी स्थिति मजबूत कर दी है।

हालांकि, बीजेपी सूत्रों ने पहले एनडीटीवी को बताया था कि वे सुरक्षा पर कैबिनेट समिति में चार महत्वपूर्ण विभाग गृह, रक्षा, वित्त और विदेश नहीं देंगे। इसके साथ ही मोदी 1.0 और मोदी 2.0 में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार ने काफी प्रशंसा अर्जित की, जिसके पीछे नितिन गडकरी का नेतृत्व है। इस कारण से उनका पद बरकरार रखने की संभावना है।

समझा जाता है कि 16 सीटें जीतने वाली टीडीपी और 12 सीटें जीतने वाली जेडीयू ने बड़ी केंद्रीय भूमिका की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम की घोषणा से पता चलेगा कि क्या ऐसा हुआ है। जेडीयू से पूर्व पार्टी प्रमुख राजीव रंजन सिंह और राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्री पद मिल सकता है।

टीडीपी सांसद डॉक्टर चंद्र शेखर पेम्मासानी और राम मोहन नायडू किंजरापु को भी नई मोदी सरकार में मंत्री पद मिल सकता है।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीBJPनितिन गडकरीअमित शाहराजनाथ सिंहराष्ट्रीय रक्षा अकादमीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम