लाइव न्यूज़ :

New Delhi Railway Station Stampede Updates: यात्री ‘प्रयागराज एक्सप्रेस’ और ‘प्रयागराज स्पेशल’ के बीच भ्रमित?, घोषणा करने वाले ने किया खेला!, 18 की जान...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2025 20:08 IST

New Delhi Railway Station Stampede Updates: स्टेशन पर घोषणा हुई कि ‘प्रयागराज स्पेशल’ प्लेटफार्म 16 पर आने वाली है, इसलिए ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले ही प्लेटफार्म 14 पर आ चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभ्रमित हो गए क्योंकि दोनों के प्रारंभिक नाम ‘प्रयागराज’ से घोषणा हुई थी।प्रयागराज जाने वाली चार ट्रेन भी पहले से ही मौजूद थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं।ट्रेन प्लेटफार्म 16 पर आ रही है, इसलिए वे उस ओर दौड़ पड़े जिससे भगदड़ मच गई।

New Delhi Railway Station Stampede Updates: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह पता चला है कि यात्री ‘प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल’ के बीच भ्रमित हो गए थे तथा उन्हें लगा था कि उनकी ट्रेन छूट सकती है, इसलिए स्टेशन पर भगदड़ मची। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यात्री दोनों ट्रेन के बीच इसलिए भ्रमित हो गए क्योंकि दोनों के प्रारंभिक नाम ‘प्रयागराज’ से घोषणा हुई थी। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर घोषणा हुई कि ‘प्रयागराज स्पेशल’ प्लेटफार्म 16 पर आने वाली है, इसलिए ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले ही प्लेटफार्म 14 पर आ चुकी थी।

सूत्रों ने बताया कि प्लेटफार्म 14 पर पहुंचने वाले लोगों को लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म 16 पर आ रही है, इसलिए वे उस ओर दौड़ पड़े जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस सूत्र ने बताया कि इसके अलावा, वहां प्रयागराज जाने वाली चार ट्रेन भी पहले से ही मौजूद थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं।

इस कारण वहां अप्रत्याशित भीड़ एकत्र हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘ट्रेन के नाम और प्लेटफॉर्म में बदलाव के कारण यात्री भ्रमित हो गए जिसके कारण यह हादसा हुआ।’’ नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

टॅग्स :नई दिल्ली रेलवे स्टेशनमहाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव