लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास: बैजल ने डीडीए, अन्य विभागों से मंजूरी देने के लिए कहा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:35 IST

Open in App

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को डीडीए, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के समय पर कार्यान्वयन के लिए जल्द मंजूरी प्रदान करने के लिए कहा है। उन्होंने इस परियोजना पर 'शीर्ष समिति' की बैठक के दौरान यह बात कही। उपराज्यपाल (एलजी) ने ट्वीट किया, "टीओडी नीति के तहत 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास' की देखरेख और सुविधा प्रदान करने के लिए शीर्ष समिति की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की।" उन्होंने कहा कि डीडीए, दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे परियोजना के समय पर कार्यान्वयन के लिए सक्रिय रूप से अनुमोदन और मंजूरी प्रदान करें। बैठक में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव, डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के वीसी और अन्य हितधारक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, "विभिन्न विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देने और इन्फ्लुएंस जोन प्लान (आईजेडपी) तैयार करने सहित परियोजना की स्थिति की समीक्षा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतDDA Housing Scheme: 25% छूट के साथ डीडीए दे रहा किफायती फ्लैट, दिसंबर से शुरू होगी रजिस्ट्री

कारोबार45 वर्ष सरकारी सेवा, जी-20 के पूर्व शेरपा अमिताभ कांत कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

भारतDelhi: गोविंदपुरी में झुग्गियों पर चला बुलडोजर, डीडीए की जमानी होने का दावा; आतिशी ने सरकार को घेरा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम