लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः उपराज्यपाल सक्सेना ने 1200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए, 8 माह में 12000 से अधिक भर्तियां

By भाषा | Updated: February 24, 2023 22:31 IST

New Delhi: पिछले आठ महीने में अकेले शिक्षा विभाग में 9,369 भर्तियां हुयी हैं, और इनको मिलाकर विभिन्न विभागों और एजेंसियों में 12 हजार से अधिक ताजा भर्तियां हुयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलंबित स्थायी सरकारी रिक्तियों को भरने के प्रयासों के परिणाम दिखने लगे हैं।2017-21 के बीच पिछले पांच वर्षों के दौरान की गई प्रति वर्ष औसत भर्ती से दोगुनी से भी अधिक है। विभिन्न विभागों के लिये चुने गये 1200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के लिये चुने गये 1200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। सेवा विभाग की ओर से यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुये सक्सेना ने कहा कि लंबे समय से लंबित स्थायी सरकारी रिक्तियों को भरने के प्रयासों के परिणाम दिखने लगे हैं।

सक्सेना के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले आठ महीने में अकेले शिक्षा विभाग में 9,369 भर्तियां हुयी हैं, और इनको मिलाकर विभिन्न विभागों और एजेंसियों में 12 हजार से अधिक ताजा भर्तियां हुयी हैं।’’

बयान में उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह 2017-21 के बीच पिछले पांच वर्षों के दौरान की गई प्रति वर्ष औसत भर्ती से दोगुनी से भी अधिक है। उपरोक्त अवधि में केवल 5,880 भर्तियां हुयी थीं।’’ दिल्ली अधीनस्थ चयन बोर्ड की ओर से करायी गयी परीक्षाओं के बाद विभिन्न पदों के लिये चयनित कुल 1200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिये आमंत्रित किया गया था। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत