लाइव न्यूज़ :

New Delhi Assembly Seat 2025: अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित?, नई दिल्ली में क्या है समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2025 15:52 IST

New Delhi Assembly Seat 2025: पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा त्रिकोणीय मुकाबले में नई दिल्ली सीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Seat 2025: सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।Assembly Seat 2025: आशीष सूद को जनकपुरी से टिकट दिया गया है।Assembly Seat 2025: कैलाश गहलोत को बिजवासन से टिकट दिया है।

New Delhi Assembly Seat 2025: सर्द मौसम में दिल्ली की तपिश गर्म है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा (भाजपा प्रत्याशी) और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र और पूर्व एमपी संदीप दीक्षित (कांग्रेस उम्मीदवार) चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में नयी दिल्ली से दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित को पराजित किया था।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक राजनेता हैं। प्रवेश वर्मा बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। पिता साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वर्मा ने 2014 से 2019 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2013 के विधानसभा चुनाव में महरौली से भी जीत हासिल की थी।

भाजपा ने फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। करोल बाग से दुष्‍यंत गौतम लड़ेंगे। दुष्‍यंत गौतम बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी के रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे। 

दिल्ली विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो रहा है और फरवरी में चुनाव होने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में वह 70 में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए