लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी रेलवे के नए डेटा केंद्र का उद्घाटन किया गया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:48 IST

Open in App

दक्षिण रेलवे ने बुधवार को चेन्नई में एक नए आधुनिक डेटा केंद्र का उद्घाटन किया, जो दशकों पुरानी उस केंद्र की जगह लेगा, जो अपने तीन क्षेत्रों में विभिन्न टिकटिंग कार्यों को पूरा करता था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिणी रेलवे डेटा केंद्र यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और दक्षिणी, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य रेलवे की मोबाइल टिकट प्रणाली को समायोजित करता है। पुराना डेटा केंद्र 1985 में स्थापित किया गया था और पिछले कुछ वर्षों में इस पर बोझ बढ़ गया था और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की अत्यंत आवश्यकता थी। इसके लिए चेन्नई मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल में एक नया डेटा केंद्र स्थापित करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए