लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के लिए अमेरिका से आ रहा है नया 'एअर इंडिया वन' विमान, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से है लैस, जानें खासियत

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 21, 2020 20:11 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 8,458 करोड़ रुपये की लागत लगाकर अमेरिका से वीवीआईपी (VVIP) बोइंग विमान 'एअर इंडिया वन' लाया जा रहा है। जो दिल्ली में अगले हफ्ते लैंड करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत से इंडियन एयरफोर्स, एअर इंडिया के अधिकारी 'एअर इंडिया वन' विमान लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं।'एअर इंडिया वन' एक बार ईंधन भराने के बाद 17 घंटे चलेगा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नया वीवीआईपी (VVIP) बोइंग विमान 'एअर इंडिया वन' आ रहा है। यह विमान अगले हफ्ते दिल्ली में आने वाला है। इस विमान को बहुत ही हाईटेक तरीके से डिजाइन किया गया है। सरकार ने दो चौड़ी बॉडी वाले खासतौर से डिजाइन किये गये बोइंग 777-300 ER विमान ऑर्डर किए गए हैं। इसमें से एक विमान राष्ट्रपति के लिए और दूसरा प्रधानमंत्री के लिए होगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बोइंग विमान 'एअर इंडिया वन' विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल होने वाले 'एयरफोर्स वन' विमान की तर्ज तैयार किया गया है। इन दोनों विमानों की अमेरिका में खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। जैसे ही अगले हफ्ते यह विमान भारत में लैंड करेगा वीवीआईपी बेड़े से 25 साल पुराने बोइंग 747 विमान को हटा लिया जाएगा। ये दोनों विमान भारतीय वायुसेना के पायलट चलाएंगे। 

भारत से इंडियन एयरफोर्स, एअर इंडिया और भारत सरकार के कुछ अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के एक दल के साथ अमेरिका 'एअर इंडिया वन' लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) " title="प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) "/>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

जानिए क्या है इस विमान की खासियत 

1- 'एअर इंडिया वन' विमान एडवांस और सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है। 

2- इस विमान के ऑडियो-वीडियो संचार को टेप या हैक नहीं किया जा सकता है। 

3-इस विमान को 8,458 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया है और दोनों विमान का बाहरी सतह किसी किले की तरह मजबूत है। 

4- 'एअर इंडिया वन' विमान में अपना मिसाइल डिफेंस सिस्टम, सेल्फ प्रोटेक्शन सूट है। 

5-इस विमान के अंदर कॉन्फ्रेंस रूम, VVIP यात्रियों के लिए एक ​केबिन, एक मेडिकल हॉल और अन्य स्टाफ के लिए सीटें होंगी। 

6- 'एअर इंडिया वन' विमान को AI-1 or AICOO1 भी कहा जाता है। 

7-इस विमान में एक खास तौर का साइन बना होता है, जिसका मतलब होता है कि इस विमान में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सवार हैं। इस विमान पर अशोक चक्र के साथ भारत और इंडिया भी ​लिखा होगा। 

8- एक बार ईंधन भराने के बाद यह विमान 17 घंटे चलेगा। भारत के पास अभी जो विमान है, वह 10 घंटे तक ही लगातार उड़ सकते हैं। 

टॅग्स :एयर इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी