लाइव न्यूज़ :

किसानों की जमीन हड़पने की साजिश का हिस्सा हैं नये कृषि कानून: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: December 1, 2020 12:33 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए कृषि कानूनों को किसानों की जमीन हड़पने की साजिश का हिस्सा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि देश के किसान इस बात को अच्छी तरह समझ रहे हैं।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ''आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं।''

उन्होंने कहा, ''हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची व बनी रहे।’’

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान देश में जगह—जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का परिणाम बताते हुए सोमवार को वाराणसी में कहा था कि किसानों के साथ हमेशा छल करने वाले लोग कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बरगला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?