लाइव न्यूज़ :

Shivarj Singh Chouhan: पूर्व सीएम शिवराज का नया पता बी-8, लिंक रोड

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 27, 2023 13:39 IST

मध्य प्रदेश की सत्ता में लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले शिवराज सिंह चौहान का अब नया पता भोपाल के लिंक रोड पर बने बी 8 सरकारी बंगला हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस छोड़ाशिवराज अपने पुराने सरकारी आवास लिंक रोड बी-8 पहुंचेशिवराज की नई राजैनितक पारी की बदली जगह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने सरकारी निवास लिंक रोड बी8 में  रहने पहुंच गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास को खाली कर दिया। लंबे समय तक सीएम हाउस में रहने वाले शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने सरकारी आवास में रहने के लिए पहुंच गए हैं। शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के साथ मुख्यमंत्री निवास में भी लंबा समय बिताने वाले सीएम रहे हैं।

शिवराज ने सीएम हाउस के मंदिर में पूजा अर्चना कर ली विदाई

 शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस खाली करने से पहले मुख्यमंत्री निवास पर बने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। जहां शिवराज हर दिन सुबह पूजा करके अपने काम की शुरुआत करते थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सेवा देने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की। उसके बाद दोपहर में पुराने निवास में पहुंच गए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास से उनकी कई यादें जुड़ी हुई है। सुबह उठने से लेकर रात तक मुख्यमंत्री निवास में बैठकर काम करना उनकी यादों में समाहित है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा  अब वह अपने पुराने सरकारी आवास से ही प्रदेश के हित के लिए काम करेंगे।

शिवराज को मुख्यमंत्री रहते हुए मिले गिफ्ट और मोमेंटों की संख्या सैकड़ो में है

 शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहते हुए मिले गिफ्ट और तस्वीरों को लेकर  सरकारी आवास पहुंचे हैं शिवराज सिंह चौहान के पुराने सरकारी आवास में अभी सब कुछ बेतरतीब है। क्योंकि मुख्यमंत्री काल के दौरान शिवराज सिंह चौहान को कई कीमती और बड़ी संख्या में तस्वीर, मोमेंटो गिफ्ट में मिले। कार्यकर्ताओं के मिले इस प्रेम को शिवराज सिंह चौहान अब अपने पुराने सरकारी हाउस में संजोने की तैयारी में है।

 मतलब साफ है कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहते हुए जिस रिकॉर्ड को बनाने में सफल हुए उन रिकॉर्ड्स को अब संजोकर पुराने निवास में रहने के लिए पहुंचे हैं।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"