लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: महाराष्ट्र में कोरोना के आज 121 नए मरीज, मुंबई के धारावी में और दो लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2020 13:08 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 121 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,455 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,455 हो गई है।आज राज्य में 121 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

मुंबई: देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। यहां कोविड-19 (COVID-19) की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार (14 अप्रैल) को ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आज 121 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,455 हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 121 नए मामलों में 92 मुम्बई और 13 नवी मुम्बई, 10 ठाणे, पांच वसई-विरार (पालघर जिला) और एक रायगड का है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अभी तक 160 लोगों की जान जा चुकी है।

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत समेत छह नए मामले आज सामने आए  हैं। इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गई है। धारावी में अभी तक सात लोगों की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान जा चुकी है। आपको बता दें कि धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती है। इसके अलावा यह सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका भी है, जिसकी वजह से यहां कोरोना वायरस काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। 

यहां लगातार इस महामारी से हो रही मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार ने स्टेट रिज़र्व पुलिस फॉर्स (SRPF) को धारावी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए तैनात किया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ड्रोन के जरिए इस इलाके पर निगरानी रख रही है। धारावी में बैरिकेडिंग कर दी गई है और मुंबई पुलिस की मदद के लिए स्टेट रिज़र्व पुलिस फॉर्स को तैनात कर दिया गया है। साथ ही, अब यहां तेजी से स्क्रीनिंग भी की जा रही है। 

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में कुल 2,455 संक्रमितों में से 1,540 अकेले मुंबई से हैं। पहले मुंबई में 4 अप्रैल तक मरने वाले मरीजों की संख्या महज 22 थी, लेकिन पिछले 9 दिनों में यह संख्या अब 100 तक पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब