लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' पहुँचे इंदौर, सीएम शिवराज ने किया स्वागत

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 2, 2023 15:15 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' 2 जून को इंदौर पहुँचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' पहुँचे इंदौरमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उनका आत्मीय स्वागतइंदौर आकर भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड

इंदौर: 02 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आज पहुँचे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं। भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव, सभ्यता और संस्कार एक जैसे हैं।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।

एयरपोर्ट इंदौर में इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला तथा श्री महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, सहित गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ अन्य अतिथि भी इंदौर पहुँचे। इनमें सुश्री गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद सहित अन्य मंत्रीगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन पर मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रदर्शन किया गया। निमाड़ का गणगौर और साथ में भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। इंदौर के युवाओं के श्री स्वर ध्वज पथक के 50 सदस्यीय दल ने ढोल-तासों और केसरिया ध्वज के साथ उद्घोष करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत किया। बालिकाओं द्वारा कथक नृत्य से भी अतिथियों का स्वागत किया गया।

स्वागत के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में इंदौर के सभी जन प्रतिनिधियों से भी मिले और इंदौर के पोहे और समोसे का भी स्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर उन्हें इंदौर की विशेषताओं से अवगत कराया।

टॅग्स :Pushpa Kamal Dahalमध्य प्रदेशइंदौरनेपालnepal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम