लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, सीएम योगी थे साथ में मौजूद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 3, 2022 15:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सीधे बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे और वहां दर्शन-पूजन किया। उसके बाद नेपाली पीएम का काफिला श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। सीएम योगी की अगुवाई में नेपाली पीएम ने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी में नेपाली पीएम देउबा का डमरुओं की ध्वनी और पुष्प वर्षा से स्वागत हुआसीएम योगी की अगुवाई में नेपाली पीएम ने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में दर्शन-पूजन कियाविश्वनाथ धाम के बाद नेपाली पीएम ललिता घाट स्थित पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली मंदिर) भी गये

वाराणसी:नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में नेपाल के प्रधानमंत्री की अगवानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सीधे बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे और वहां दर्शन-पूजन किया। उसके बाद नेपाली पीएम का काफिला श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। सीएम योगी की अगुवाई में नेपाली पीएम ने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया।

बाबा के दर्शन के साथ ही उन्हें नवनिर्मित भव्य परिसर का भी अवलोकन किया। नेपाली पीएम को एक शॉर्ट फिल्म के जरिये काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और निर्माण के बारे में जानकारी दी गई।

उससे पहले बाबा धाम पहुंचने पर नेपाली पीएम देउबा का डमरुओं की ध्वनी और पुष्प वर्षा से स्वागत की गई। विश्वनाथ मंदिर में पूजन के बाद नेपाली पीएम गंगा घाट होते हुए पैदल ही ललिता घाट पहुंचे। जहां उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली मंदिर) में भी दर्शन पूजन किया।

यहां पर भी पीएम देउबा और उनकी पत्नी ने रुद्राभिषेक करके वैदिक परंपराओं के अनुसार पशुपतिनाथ का अनुष्ठान किया और नेपाल के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नेपाली मंदिर में नेपाली ब्राह्मण अर्चक टेक नारायण ने प्रधानमंत्री देउबा से मातृभाषा नेपाली में मंत्रोच्चार करवाया।

उसके बाद पीएम देउबा ने नेपाली मंदिर से सटे एक वृद्धाआश्रम के जीर्णोद्धार का शिलान्यास भी किया और वहां मौजूद वृद्ध महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा। वहां आधे घंटे के कार्यक्रम के बाद वह वापस विश्वनाथ धाम होते हुए नदेसर स्थित होटल ताज पहुंचे।

इसके अलावा वाराणसी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का विभिन्न नेपाली लोक नृत्यों से स्वागत किया गया। पीएम शेर बहादुर भी इस स्वागत से अभिभूत दिखे।

हवाई अड्डे से नेपाल के पीएम का काफिला जिन-जिन रास्तों से होकर गुजरा, बनारस की जनता हाथों में भारत और नेपाल के झंडे लहराते हुए उनका स्‍वागत करती नजर आई। 

टॅग्स :नेपालवाराणसीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील