लाइव न्यूज़ :

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त ने अपनी बिल्ली को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने का किया ऐलान

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:41 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 13 नवंबर नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा ने अपनी लापता बिल्ली को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के इंस्पेक्टर बृजभान पांडे ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा गत बुधवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। जब ट्रेन आई तो उसके हॉर्न की तेज आवाज से डरकर उनकी दो साल की बिल्ली कहीं भाग गई।

उन्होंने बताया कि इला ने अपनी बिल्ली को ढूंढने में जीआरपी से मदद मांगी है। इसके लिए उन्होंने 11000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था बाद में इस धनराशि को बढ़ाकर 15000 रुपए कर दिया गया है। बिल्ली की तलाश की जा रही है।

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी की पत्नी इला ने अपनी बेटी शची और वाहन चालक सुरेंद्र की मदद से रेलवे स्टेशन के साथ गोरखपुर शहर के अनेक इलाकों में पोस्टर लगवा कर गुजारिश की है कि अगर किसी को उनकी बिल्ली मिले तो वह उन्हें सूचना दे।

पांडे ने बताया कि इला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है लिहाजा इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए