नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह की, अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

By विशाल कुमार | Published: May 8, 2022 02:20 PM2022-05-08T14:20:07+5:302022-05-08T14:27:31+5:30

52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने शनिवार को पारंपरिक दक्षिण-पूर्वी रिज मार्ग के साथ 10 अन्य शेरपा पर्वतारोहियों के साथ 8,848.86-मीटर (29,031.69-फुट) पहाड़ पर चढ़ाई की।

nepali-scales-mt-everest-record-26th-time-official | नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह की, अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह की, अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

Highlightsरीटा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और चढ़ाई में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।इस साल नेपाल ने एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 316 परमिट जारी किए हैं।कामी रीता की पत्नी जंगमू ने बताया कि वह अपने पति की उपलब्धि से खुश हैं।

काठमांडू: पिछले साल बनाए गए अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने शनिवार को पारंपरिक दक्षिण-पूर्वी रिज मार्ग के साथ 10 अन्य शेरपा पर्वतारोहियों के साथ 8,848.86-मीटर (29,031.69-फुट) पहाड़ पर चढ़ाई की।

राजधानी काठमांडू में पर्यटन विभाग के महानिदेशक तारानाथ अधिकारी ने कहा कि कामी रीटा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और चढ़ाई में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। कामी रीता की पत्नी जंगमू ने बताया कि वह अपने पति की उपलब्धि से खुश हैं।

कामी रीटा द्वारा उपयोग किए जाने वाले चढ़ाई मार्ग का नेतृत्व 1953 में न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने किया था और यह सबसे लोकप्रिय बना हुआ है।

इस साल नेपाल ने एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 316 परमिट जारी किए हैं, जो कि मई तक चलता है। पिछले साल सबसे अधिक 408 परमिट जारी किए गए थे।

बता दें कि, विदेशी मुद्रा के लिए पर्वतारोहियों पर बहुत अधिक निर्भर हिमालयी राष्ट्र को 2019 में पहाड़ों पर भीड़भाड़ और कई पर्वतारोहियों की मौत की अनुमति देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

हिमालयी डेटाबेस के अनुसार, एवरेस्ट को 1953 में पहली बार नेपाली और तिब्बती तरफ से फतह करने के बाद से 10,657 बार चढ़ाई गई है जिसमें कई लोग कई बार चढ़ाई कर चुके हैं और अब तक 311 लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: nepali-scales-mt-everest-record-26th-time-official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :nepalनेपाल