लाइव न्यूज़ :

भाजपा के साथ संबंध ‘मजबूत’ करने के लिये नेपाली सीपीएन-माओवादी केंद्र का शिष्टमंडल भारत पहुंचा, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2023 21:19 IST

भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर नेपाल के सत्तासीन सीपीएन-माओवादी केंद्र का पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय शिष्टमंडल छह दिवसीय यात्रा भारत पहुंचा। छह दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के सत्तासीन सीपीएन-माओवादी केंद्र का पांच सदस्यीय समिति भारत पहुंचीभारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर आया है प्रतिनिधिमंडलछह दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा

नई दिल्ली: भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर नेपाल के सत्तासीन सीपीएन-माओवादी केंद्र का पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय शिष्टमंडल छह दिवसीय यात्रा पर पड़ोसी देश के लिये रवाना हुआ। इस यात्रा का मकसद पार्टी दर पार्टी संबंधों को मजबूत करना है । सीपीएन-माओवादी सेंटर पार्टी के उपाध्यक्ष पम्फा भुषाल पार्टी के शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

टीम के अन्य सदस्यों में पार्टी सचिव चक्रपाणि खनाल, स्थायी समिति के सदस्य सत्या पहाड़ी, और केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश्वर यादव एवं सुरेश कुमार राय शामिल हैं। भुषाल ने काठमांडू से नई दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "हमारी यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से भाजपा और सीपीएन-माओवादी केंद्र के बीच पार्टी-दर-पार्टी संबंधों को मजबूत करना है। हम सभी पक्षों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चीन के साथ भाईचारे और भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहती है। भुषाल ने कहा, "छह दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा।"

बता दें कि नेपाली  सीपीएन-माओवादी केंद्र के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भारत तब आ रहा है जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जियाजुन 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। युआन जियाजुन ने नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात भी की। चीनी नेता से हुई मुलाकात के दौरान  नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि दोनों देश प्राचीन काल से ही अच्छे पड़ोसी रहे हैं। युआन श्रीलंका की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद काठमांडू पहुंचे हैं।

नेपाल के सत्तासीन सीपीएन-माओवादी केंद्र के संबंध हमेशा से चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के साथ अच्छे रहे हैं। हालांकि अब भारत में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी भाजपा से संबंध बेहतर करने की कोशिशों को नेपाल में अपने पांव मजबूत करने का कोशिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि नेपाल का सबसे मजबूत सहयोगी होने के कारण भारत का प्रभाव वहां के लोगों पर भी रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से चीन ने भारत के लिए नेपाल में चुनौती खड़ी की है।

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :नेपालBJPचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार