लाइव न्यूज़ :

Bihar:भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने तीन भारतीयों पर चलाई गोलियां, एक शख्स घायल, हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2020 20:21 IST

नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय लोगों पर गोली चलाने के बाद एक भारतीय घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम को नेपाल का बताते हुए यह भी कह दिया थाओली के बयान पर गौर करें तो उसके अनुसार ठोडी से लेकर वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि आश्रम तक अयोध्या थी।

भारत और नेपाल तनाव के बीच एक बार फिर फायरिंग हुई। बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास हुई इस फायरिंग में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय लोगों पर गोली चलाने के बाद एक भारतीय घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। किशनगंज के एसपी ने के मुताबिक छानबीन चल रही है। 

मालूम हो कि भारत और नेपाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां उल्लेखनीय है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम को नेपाल का बताते हुए यह भी कह दिया था कि असली अयोध्‍या नेपाल में है। उन्‍होंने भारत की अयोध्‍या को नकली करार दिया था। ओली के बयान पर गौर करें तो उसके अनुसार ठोडी से लेकर वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि आश्रम तक अयोध्या थी। उनके इस बयान से सद्भाव बिगड़ा है। इस बयान का नेपाल में भी विरोध हुआ था, लेकिन कुछ नेपाली नागरिक इसका समर्थन करने हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भगवान राम से जुडे स्थलों पर दावा करने लगे हैं। इसी कडी में कुछ नेपाली नागरिकों ने पश्चिम चंपारण के भिखनाठोडी में सीमा पर लगे 436 नंबर पिलर को  उखाड़ दिया। 

भिखनाठोडी सीमा के पिलर संख्या 436 के पास नो मेंस लैंड पर स्थित सीता गुफा में बीते तीन दिनों से नेपाली नागरिक पूजा करने आ रहे थे। बहाना रामजन्म भूमि की खोज का था। इसी क्रम में शनिवार को सैकडों की संख्या में नेपाल के ठोरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचे। उनके साथ नेपाल के पर्सा जिले के प्रदेश नंबर दो के मंत्री भी आए, साथ में नेपाल के अधिकारी भी थे और नेपाली पुलिस भी थी। चार घंटे तक वहां मेले का दृश्य रहा। सबने पूजा-अर्चना की। लेकिन जाते वक्‍त नेपाली नागरिकों ने सीमा पर लगे पिलर संख्या 436 को उखाड़कर फेंक दिया।

जून में नेपाली पुलिस ने 5 भारतीयों को मारी थी गोली

बता दें कि पिछले महीने बिहार में सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत के लालबंदी जानकी नगर में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई थी।

 वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

यह घटना उस वक्त की है जब पिपरा परसाइन पंचायत के लालबंदी जानकी नगर सीमा पर कई लोग खेत में काम कर रहे थे। तभी अचनाक नेपाल की सशस्त्र पुलिस ने उन पर फायरिंग कर दी। नेपाल प्रहरी ने आरोप लगाया है कि हथियार छीनने की कोशिश के दौरान गोली मारी है।

टॅग्स :नेपालइंडियाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण