लाइव न्यूज़ :

नेपाल के सेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह, जयशंकर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।

जनरल शर्मा ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीके खोजने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ मंगलवार को भारत की चार दिन की यात्रा शुरू की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘नेपाली सेना के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हुई। उनकी यात्रा हमारे संबंधों की निकटता को रेखांकित करती है।’’

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राजनाथ सिंह और जनरल शर्मा की मुलाकात में द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग से संबंधित विषयों पर बातचीत हुई।

वर्ष 1950 में शुरू हुई परंपरा को जारी रखते हुए बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल शर्मा को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद उपाधि से विभूषित किया।

नेपाल ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को पिछले साल नवंबर में उनकी काठमांडू की यात्रा के दौरान ‘नेपाली सेना के जनरल’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

जनरल शर्मा ने पिछले कुछ दिन में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, जनरल नरवणे और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से बातचीत की थी।

क्षेत्र में भारत के समग्र रणनीतिक हितों के संदर्भ में नेपाल महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के नेता अक्सर सदियों पुराने ‘रोटी बेटी’ के रिश्तों को रेखांकित करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए