लाइव न्यूज़ :

नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

By रुस्तम राणा | Updated: March 7, 2023 15:39 IST

राज्यपाल ला गणेशन ने 72 वर्षीय नेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। टी आर जेलियांग और वाई पैटन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यपाल ला गणेशन ने 72 वर्षीय रियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई टी आर जेलियांग और वाई पैटन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गईभाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने सदन के सदस्यों के रूप में शपथ ली

कोहिमा: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ला गणेशन ने 72 वर्षीय नेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। टी आर जेलियांग और वाई पैटन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गई। रियो के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। 

अपने मजाकिया अंदाज के लिए देश भर में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख तेमजेन इम्ना अलॉन्ग और पहली बार नगालैंड विधानसभा के लिए चुनी गई दो महिलाओं में शामिल सलहौतुओनुओ क्रूस ने सदन के सदस्यों के रूप में शपथ ली। क्रूस और हेकानी जाखलू चुनाव जीतकर पहली बार नगालैंड विधानसभा पहुंचने वाली महिलाएं बनी हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं असम के मुख्यमंत्री एवं पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करेंगे, जहां कोई विपक्षी दल नहीं होगा। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल में संपन्न नगालैंड चुनाव में राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं। भाषा सिम्मी मनीषा मनीषा

टॅग्स :Neiphiu Rioनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos