लाइव न्यूज़ :

वार्ता से होना चाहिए विरासती मुद्दों का समाधान, न कि एकतरफा कार्रवाई से : थलसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल चीन के साथ सीमा गतिरोध के संदर्भ में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को कहा कि विरासती मुद्दों और मतभेदों का समाधान एकतरफा कार्रवाई की जगह पारस्परिक सहमति और वार्ता से किए जाने की आवश्यकता है।

जनरल नरवणे ने एक संगोष्ठी में अपने संबोधन में उल्लेख किया कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सकारात्मक घटनाक्रम हुए जिनकी वजह से पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों की वापसी हुई।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चीजों के फिर से घटित होने से बचने तथा शांति एवं स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखने संबंधी चीनी राजदूत सुन वीडोंग की हालिया टिप्पणी भविष्य में भारत-चीन संबंधों के लिए एक अच्छा संकेत है।

क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में उन्होंने नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं द्वारा 2003 के संघर्षविराम समझौते के प्रति नयी कटिबद्धता व्यक्त किए जाने का संदर्भ दिया और कहा कि यह भविष्य के लिए अच्छा है।

जनरल नरवणे ने कहा, ‘‘हाल में हम इस साल फरवरी में पाकिस्तान की सेना के साथ संघर्षविाम संबंधी एक नयी समझ पर पहुंचे हैं और तब से नियंत्रण रेखा पर कोई गोलीबारी नहीं हुई है। यह भविष्य के लिए अच्छा है।’’

उन्होंने कहा कि चीन के साथ भी एलएसी पर सकारात्मक घटनाक्रम रहे हैं जिसकी वजह से पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील क्षेत्र से सैनिकों की वापसी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए