लाइव न्यूज़ :

भारत से तुर्की जाने वाले यात्रियों के लिये आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी: तुर्की दूतावास

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:28 IST

Open in App

भारत से तुर्की जाने वाले यात्रियों के लिये शनिवार से कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना आवश्यक होगा। यह जांच आगमन से 72 घंटे से अधिक समय पहले की नहीं होनी चाहिये। यहां तुर्की के दूतावास ने यह जानकारी दी।यह नियम उन यात्रियों पर भी लागू होगा जो तुर्की की यात्रा से पहले 14 दिन से भारत में रहे हैं।दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत से तुर्की जाने वाले यात्रियों के लिए अद्यतन नियम 4 सितंबर से प्रभावी होंगे। नियमों के अनुसार उन यात्रियों को पृथकवास में रहने से छूट मिलेगी, जो प्रमाणित करते हैं कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन या तुर्की द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदित टीकों की कम से कम दो खुराकें (जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक) ले चुके हैं और उन्हें अंतिम खुराक लिये हुए कम से कम 14 दिन बीत चुके हैं। बयान में कहा गया है कि नए नियमों के अनुसार जो यात्री उपरोक्त प्रमाण पत्र प्रदान नहीं कर पाएंगे, उन्हें उनके निवास या उनके द्वारा घोषित पते पर पृथकवास में रहने के लिये कहा जाएगा। पृथकवास के 10वें दिन उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आई तो पृथकवास खत्म हो जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार उपचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यइस सूची में भारत का नाम गंभीर चिंता का विषय

स्वास्थ्यसामूहिक प्रयासों से ही हारेगा क्षय रोग

स्वास्थ्यMpox : नया वायरस, नई चिंताएं

भारतMpox Outbreak: केंद्र ने हवाईअड्डों को सतर्क रहने को कहा, 3 अस्पतालों को नोडल केंद्र के रूप में किया चिह्नित

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी