लाइव न्यूज़ :

NEET UG results: NTA ने केंद्र-वार परिणाम घोषित किए, गुजरात के एक सेंटर से 181 छात्र हुए क्लालिफाई, फिर खड़ा हुआ विवाद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 20, 2024 17:10 IST

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को सभी छात्रों के लिए शहर और केंद्र-वार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (एनईईटी-यूजी) 2024 के परिणाम घोषित किए।

Open in App
ठळक मुद्देNEET UG results: NTA ने केंद्र-वार परिणाम घोषित किएSC के आदेश के बाद NTA ने केंद्र-वार परिणाम घोषित किएगुजरात के एक सेंटर से 181 छात्र हुए क्लालिफाई

NEET UG results: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को सभी छात्रों के लिए शहर और केंद्र-वार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (एनईईटी-यूजी) 2024 के परिणाम घोषित किए। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने एजेंसी को 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से पहले शहर और केंद्र-वार परिणाम जारी करने का आदेश दिया था। छात्रों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।

नतीजे एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ और neet.ntaonline.in पर भी देखे जा सकते हैं। 

बता दें कि याचिकाकर्ता द्वारा कुछ पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षण एजेंसी को सभी छात्रों के परिणाम प्रकाशित करने का निर्देश देने का आग्रह करने के बाद, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा सहित पीठ ने एनटीए को परिणाम प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ताओं ने प्रस्तुत किया है कि यह उचित होगा यदि NEET-UG 24 परीक्षा के परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएं ताकि उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त केंद्र-वार अंकों पर कुछ पारदर्शिता लाई जा सके। हम एनटीए को एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को प्रकाशित करने का निर्देश देते हैं और साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्रों की पहचान छिपाई जाए। परिणाम प्रत्येक केंद्र और शहर के संबंध में अलग से घोषित किए जाने चाहिए ये लिस्ट जारी होते ही एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।  गोधरा के विवादित जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा एग्जाम सेंटर पर 181 परीक्षार्थियों ने नीट एग्जाम पास किया है। एनटीए द्वारा जारी डेटा के अनुसार गोधरा के विवादित जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा एग्जाम सेंटर पर 5 मई को कुल 648 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG 2024 की परीक्षा दी थी। इसमें से 181 छात्रों ने नीट यूजी एग्जाम पास किया है। 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसीपरिणाम दिवसगुजरातएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?