लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2024 Retest: किसी भी छात्र को नहीं मिले पूरे अंक, अब 67 की जगह 61 अभ्यर्थी बने टॉपर

By आकाश चौरसिया | Updated: July 1, 2024 15:25 IST

NEET UG 2024 Retest: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए हुए रिटेस्ट परिणाम आज जारी कर दिए हैं। इस दौरान ये भी सामने आया कि दोबारा हुई परीक्षा में सिर्फ 61 छात्रों ने टॉप किया। जबकि, पिछली बार के रिजल्ट में एक साथ 67 बच्चे टॉपर बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देNTA ने नीट-यूजी 2024 रिटेस्ट का परिणाम जारी किएइस परीक्षा में कुल 813 छात्र शामिल हुए थेसामने आए नतीजों में सिर्फ 61 छात्रों ने ही टॉप किया

NEET UG 2024 Retest:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए हुए रिटेस्ट के परिणाम रविवार को देर रात जारी कर दिए थे। हालांकि, दोबारा से हुई परीक्षा करीब 1563 कैंडिडेट्स को सम्मलित करते हुए थी, जिन्हें देरी के चलते अतिरिक्त समय न मिलने के कारण ग्रेस मार्क देकर पास किया गया था। एनटीए के द्वारा नीट-यूजी 2024 की परीक्षा पहले बीती 5 मई को हुआ था।

दोबारा से हुए एनटीए के द्वारा एग्जाम में 1563 उम्मीदवारों में से सिर्फ 813 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ के सात केंद्र, हरियाणा के सात, हरियाणा के सात और मेघालय के सात परीक्षा केंद्र शामिल हैं। हालांकि, सामने आए नतीजों में से 813 में से किसी को भी 23 जून को हुए एग्जाम में पूरे में से पूरे मार्क नहीं मिले। इसी के साथ टॉपर्स की रैकिंग पर भी असर पड़ा और अब यह सीधे 67 कैंडिडेट्स की जगह 61 जा पहुंची है। 

जिन भी स्टूडेंट्स ने इस रिटेस्ट को नहीं दिया, उन्हें उनके ओरिजनल स्कोर के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी और इसमें ग्रेस मार्क को नहीं जोड़ा जाएगा। शामिल हुए 813 कैंडिडेट्स में से 6 हरियाणा से थे, जिन्होंने पहले आए परिणामों में 720 में से 720 अंक प्राप्त किए। सरकारी अधिकारी ने बताया कि दोबारा से हुई परीक्षा में किसी को भी 720 में से 720 अंक प्राप्त नहीं हुए। 

एक अधिसूचना में, एनटीए ने कहा, "अब यह सूचित किया गया है कि एनईईटी (यूजी) 2024 के सभी उम्मीदवारों (23 जून 2024 को पुन: परीक्षा में उपस्थित होने वाले 1563 उम्मीदवारों सहित) के संशोधित स्कोर कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। और सभी कैंडिडेट्स अपने स्कोर को ( https://exams.nta.ac.in/NEET/) पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने संबंधित संशोधित स्कोर कार्ड देख/डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।'

 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी