लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2022: सभी छात्रों को केंद्र सरकार ने दी खुशखबरी, अधिकतम आयु सीमा खत्म, जानें क्या होंगे फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 20:58 IST

NEET UG 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2017 में अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ निदेशक डॉ. देवव्रत को एक पत्र भेजा गया। नीट-यूजी परीक्षा में बैठने के लिए कोई निश्चित ऊपरी आयु सीमा नहीं होनी चाहिए।

NEET UG 2022: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट-स्नातक 2022 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2017 में अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की थी। एक अधिसूचना में सीबीएसई ने कहा था कि ‘‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए ऊपरी आयु सीमा परीक्षा की तारीख के अनुसार 25 वर्ष है, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट है।’’

एनएमसी सचिव डॉ. पुलकेश कुमार द्वारा नौ मार्च को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ निदेशक डॉ. देवव्रत को एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में कहा गया, ‘‘मैं सूचित करना चाहता हूं कि 21 अक्टूबर, 2021 को आयोजित चौथी एनएमसी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नीट-यूजी परीक्षा में बैठने के लिए कोई निश्चित ऊपरी आयु सीमा नहीं होनी चाहिए।

इसलिए, सूचना बुलेटिन को इसके मुताबिक संशोधित किया जा सकता है।’’ पत्र में कहा गया, ‘‘इसके अलावा, इस आशय के लिए स्नातक चिकित्सा शिक्षा, 1997 पर विनियमों में उपयुक्त रूप से संशोधन करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना की प्रक्रिया शुरू की गई है।’’

उम्र के मानदंड पर अक्सर देश के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में सवाल उठाए जाते रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आयु सीमा मानदंड हटा दिए जाने के साथ, उम्मीदवार अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कई बार और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के बाद भी बैठ सकते हैं। यह कदम विदेश में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए भी मददगार होगा।

टॅग्स :नीटभारत सरकारMedical Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष